घूमने के हैं शौकीन तो यह एप्प्स हैं ज़रूरी - NEWS HOT

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

घूमने के हैं शौकीन तो यह एप्प्स हैं ज़रूरी

Best travel apps in hindi

best travel apps

हम सब घूमने फिरने के शौकीन हैं | कोई अंतर राष्ट्रीय तो कोई अपने ही देश की सैर करने में दिलचस्पी रखता है | आजकल स्मार्टफोन्स भी हम सब के पास हैं , और हम सब अपने फ़ोन्स को अपने रोज़ मर्रा की ज़िन्दगी में अलग अलग कामों में इस्तेमाल करते है |आइये आज जानते हैं कुछ ऐसी एप्प्स के बारे में जो के घूमने फिरने के शौकीन लोगों के बहुत काम आएंगे |


यह एप्प ख़ास तौर पर उन लोगों के लिए ज़रूरी है जो के अंतर राष्ट्रीय छुट्टियों पर जाना पसंद करते हैं| यह एक बेहद मशहूर एप्प है जो के दूसरे देशों की भाषाएं सीखने में मदद करता है | इस एप्प को लाखों लोग इस्तेमाल करते हैं और यह एप्प बहुत आसान तरीके से भाषा सिखाता है | इस एप्प में रोज़ मर्रा की बातें जैसे की हाल चाल पूछना, रास्ता पूछना , यह सब आसानी से सीखा जा सकता है | इसलिए किसे दूसरे देश में जाने से मात्र एक महीने पहले हम उस देश की भाषा सीख सकते हैं| उसके इलावा यह एप्प ट्रांसलेशन में भी मददगार साबित होता है |
                                                            



टाइम आउट एक ऐसा एप्प है जो के आपके गाइड की तरह काम कर सकता है| यह एक ऐसा आप है जिसमें दुनिया के छोटे बड़े शहरों के बारे में जानकारी है | जानकारी ख़ास वो, जो के घूमने फिरने वालों के काम आये, जैसे के मशहूर जगह जो के आप देख सकते हैं और घूम सकते हैं , साथ ही साथ शहर में होने वाले वाक्य और कार्यक्रम जैसे के मेले अड़े की जानकारी भी उपलभ्द है | साथ ही साथ इसमें आप कंसर्ट्स के टिकट्स भी बुक क्र सकते हैं और रेस्टोरेंट्स में पहले से बुकिंग भी कर सकते हैं |


यह एप्प वैसे तो सिर्फ फ़्लर्ट करने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह एप्प बहुत फायदेमंद हो सकता है उन लोगों के लिए जो के अलग अलग शहरों व देशों में घूमना पसंद करते हैं | इस एप्प के ज़रिये आप जिस शहर में जा रहे हैं, वहां के लोगों से मिल सकते हैं और उनके साथ पूरा शहर घूम सकते हैं | टिंडर में आपको बस वह शहर चुनना है जिसमें आप घूम रहे हैं और उस शहर के लोगों से चैट करके आप नए दोस्त बना सकते हैं और मस्ती कर सकते हैं |


यह एक ऐसा एप्प है जो के आपको दुनिया के सब बड़े शहरों के रेस्टोरेंट और बार के बारे में जानकारी समेटे हुए है | पहले यह एप्प सिर्फ अमेरिका में ही काम आता था लेकिन अब यह एप्प दुनिया भर में मशहूर है | इस एप्प का ख़ास फीचर है के यह आपको हर खाने पीने की जगह के बारे में यूज़र्स द्वारा खींची गयी तसवीरें तथा कमैंट्स दिखाता है | इस फीचर की वजह से एप्प भरोसेमंद है और सफर के समय में काम आ सकता है |


अगर आप किसी और देश में या हिन्दुस्तान के किसी और राज्य में सफर कर रहे हैं और वहां की भाषा सीखना नहीं चाहते तो यह एप्प आपके लिए है | इसकी मदत से आप किसी भी भाषा को ट्रांसलेट कर सकते हैं| साथ ही साथ, ये एप्प आपको एक ऑडियो भी सुनाएगी जिससे आप यह जान सकते हैं के शब्द का उच्चारण किस तरह होता है | यह एप्प और भी बहुत काम आ सकता है |


TAGS: travel apps#apps#android apps#language#translation apps

Post Top Ad

Responsive Ads Here