बाहुबली 2 नहीं बल्कि ये है भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म - NEWS HOT

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बाहुबली 2 नहीं बल्कि ये है भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

बाहुबली 2 नहीं बल्कि ये है भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

फिल्में हर साल अपनी कमाई और कंटेंट को लेकर लोगों के बीच खूब फेमस होती हैं। पिछले दिनों बाहुबली- 2 फिल्म रिलीज हुई तो उसने पहले ही दिन से कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। ऐसे में लगा कि यह फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन जाएगी लेकिन अंत में ऐसा नहीं हो सका और चंद करोड़ रुपए से ये ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाई। आज हम आपको भारतीय सिनेमा की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।

1. दंगल: भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म आमिर खान की दंगल है। दंगल साल 2016 में रिलीज हुई थी। आमिर खान अभिनीत इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 1979 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म को डायरेक्ट निती तिवारी ने किया था।

भारतीय सिनेमा की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों


2. बाहुबली 2, द कॉनक्लूज़न: बाहुबली 2, द कॉनक्लूज़न साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 1725 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म को एस. एस. राजमौली ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म ऑरिजिनली तेलगु, तमिल में बनाई गई थी। बाद में इसके अनुवाद कई भाषाओं में किया गया।

3. पीके: आमिर खान अभिनीत पीके फिल्म पीके साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 792 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी थे।
4. बाहुबली, द बिगनिंग: बाहुबली, द बिगनिंग साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 650 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म को डायरेक्ट एस. एस. राजमौली ने किया था।

5. बजरंगी भाईजान: बजरंगी भाईजान फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। सलमान खान की इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 626 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म को डायरेक्ट कबीर खान ने किया था।

Post Top Ad

Responsive Ads Here