ये है दुनियां का सबसे छोटा मोबाइल फोन, वेट सिर्फ 19 ग्राम...आए दिन दुनियां में स्मार्टफोन लॉन्च किये जा रहे है। आजकल सभी स्मार्टफोन के शौकीन है सभी के हाथो में स्मार्टफोन नज़र आते है। बड़े से लेकर छोटे बच्चो के पास स्मार्टफोन पाया जाता है। आजकल स्मार्टफोन के ज़माने में छोटे फोन भी लॉन्च किये जा रहे है जी हां, दुनियां का सबसे छोटा मोबाइल लॉन्च किया गया है।
यह फोन मेटल का बना हुआ है। कीचैन की साइज का यह फोन ऑनलाइन साइट पर आसानी से उपलब्ध है। इस फोन को Beat the Boss नाम दिया गया है। अब जरूर आप इसकी कीमत जानना चाहेंगे। तो आपको बता दें इसकी कीमत हैं लगभग 1800 रुपए के लगभग। इस फोन का वेट लगभग 19 ग्राम है। इसका डिजाइन लक्जरी है।
Top Smallest Smartphones
ब्लूटूथ होने के कारण इस फोन पर बात करते वक्त आप दूसरे काम भी कर सकते हैं। यह फोन तीन तरह से काम करता है। यह ब्लूटूथ डायलर, ब्लूटूथ ईयरफोन और मिनी इंडिपेडेंट सेलफोन का काम करता है। फोन एंटी डर्ट और एंटी स्क्रैच है। इसमें बैकलाइट डिस्प्ले दिया गया है।
